Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
सरगुजा : सरगुजा के सीतापुर में दुकान संचालक के घर करीब 25 लाख के लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास ले लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, कैश के साथ पिस्टल और कट्टा भी बरामद किया गया है। हथियारबंद नकाबपोश गिरोह के सदस्यों ने 5 दिन पहले राइस मिल संचालक के घर भी लूट की कोशिश की थी। इससे पहले आरोपियों ने लूट की 4 और वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने लूट के कई मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की…
मुंबई।’ स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सोमवार सुबह FIR दर्ज की गई। मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(b) (अशांति भड़काने वाले बयान) और 356(2) (मानहानि) के तहत केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़ करने पर शिंदे गुट की शिवसेना के 40 कार्यकर्ताओं पर भी केस दर्ज हुआ है। दरअसल, रविवार को कामरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे डिप्टी सीएम शिंदे का मजाक उड़ाते हुए गाना गा रहे हैं। इसके बाद शिंदे गुट के कार्यकर्ता भड़क गए…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधानसभा के सदस्य भी शामिल हैं। आप इस समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग नीचे देख सकते हैं। https://youtu.be/bEJ1NfQKQ64 साल 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला छत्तीसगढ़ दौरा गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर 2024 को रायपुर आई थीं। 25 अक्टूबर को रायपुर एम्स और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई…
कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, महिला किराए के मकान में अकेले रहती थी और मजदूरी करती थी. आज सुबह महिला की लाश घर के पीछे स्थित बाड़ी में पाई गई, जबकि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था. महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल के पास और घर के दरवाजे…
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से ठीक पहले रायपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. उनके तय रूट पर रिंग रोड नंबर 3 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे सड़क पर पेंट फैल गया है. हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ, जहां रेत से भरे डंपर और पेंट लदे ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे के चलते सड़क पर चारों तरफ पेंट फैल गया, जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिंग रोड नंबर 3 का एक साइड आम ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया और राष्ट्रपति के…
रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है, जिसमें उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. रायपुर शहरभर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में कुल 900 जवानों की तैनाती की गई है. उनके काफिले की सुरक्षा में विशेष ध्यान रखा जाएगा और सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक रोका जाएगा. जिन रास्तों पर ट्रैफिक रोका जाएगा, उनमें सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा और आमासिवनी के आसपास के मार्ग शामिल हैं. इसके अलावा, नवा रायपुर स्टेडियम रोड और विधानसभा बायपास रोड पर बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक को रोक दिया…
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर एक्सप्रेस-वे के नाले में एक युवक की संदिग्ध लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्ट्या युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है.यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल (CG 04 PF 5676) भी बरामद हुई है, जिसे घटनास्थल से पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए FSL…
24 मार्च: आज का दिन विभिन्न राशियों के लिए नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आया है। ग्रहों की चाल के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह दिन शुभ रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का राशिफल। मेष (Aries) आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। वृषभ (Taurus) आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। मिथुन (Gemini) दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा…
जगदलपुर/बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 2 दिन पहले 26 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया, वहीं मुठभेड़ में मारे जाने के भय से अब 22 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। रविवार को बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। हथियार डालने वालों में 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जानकारी के मुताबिक, इनमें AOB (आंध्र ओडिशा बॉर्डर), TSC (तेलंगाना स्टेट कमेटी) समेत प्लाटून नंबर 9 और 10, गंगालूर एरिया कमेटी के हिरमागुंडा आरपीसी, पामेड़ एरिया कमेटी के कोंडापल्ली आरपीसी के सदस्य शामिल हैं। दरअसल, बीजापुर में पुलिस और CRPF अफसरों के सामने…
कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत बांगो थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन कोसगई दाई मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। जानकारी के अनुसार इसमें पांच लोग घायल हो गए थे। जिन्हे घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस टीम को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि बाकी गंभीर घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और शोक का माहौल व्याप्त हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com