Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
छत्तीसगढ़: जीजा की जगह साला देने पहुंचा 10वीं की परीक्षा, एडमिट कार्ड से खुली पोल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 10वीं ओपन स्कूल की परीक्षा में एक युवक अपने जीजा की जगह बैठने पहुंचा, लेकिन एडमिट कार्ड से चेहरा मिलाने पर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका जीजा वन विभाग में प्यून के पद पर कार्यरत है और छुट्टी न मिलने के कारण वह परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र में शक होने पर खुला मामला यह मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है, जहां 1 अप्रैल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित…
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हाथी के हमले से युवक की मौत, दो घायल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार सुबह एक हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला, जबकि दो अन्य युवक किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, हालांकि वे गिरकर घायल हो गए। यह घटना सेमरसोत अभयारण्य के अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघरा में हुई। जिले में बीते चार दिनों में हाथियों के हमले से चार लोगों की मौत हो चुकी है। खेत में घुसे हाथी ने मचाई तबाही जानकारी के अनुसार, घाघरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय दिनेश पोया अपने दो साथियों—रामकरण गोंड़ (40)…
छत्तीसगढ़ सरकार ने मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदला, कांग्रेस ने जताई आपत्ति छत्तीसगढ़ सरकार ने टॉपर्स के लिए चलाई जा रही स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदल दिया है। अब यह योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के नाम से जानी जाएगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, इस फैसले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर छत्तीसगढ़ के महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया है। नाम बदलने से रुका था टॉपर्स का…
रायपुर नगर निगम में गुरुवार को जोन अध्यक्षों के चुनाव हुए। भाजपा के पार्षद 8 जोन में निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि जोन-3 में अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई और चुनाव स्थगित कर दिया गया। यहां जल्द ही चुनाव होंगे। दरअसल, भाजपा के सत्ता में आने के बाद जोन अध्यक्षों का चुनाव पिछले बार की तरह ही हुआ। चुनाव की प्रक्रिया जोन कार्यालयों में पूरी की गई। कांग्रेस पार्षदों की संख्या कम होने के कारण कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया, जिसके चलते सिंगल नामांकन होने पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। यहां…
मुख्य बिंदु: नक्सलियों ने केंद्र सरकार से एंटी-नक्सल ऑपरेशन रोकने का आग्रह किया। सशर्त शांति वार्ता की मांग करते हुए केंद्र सरकार से बातचीत की उम्मीद जताई। अमित शाह 4 अप्रैल की शाम छत्तीसगढ़ पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सल प्रभावित बस्तर दौरे से पहले नक्सलियों ने तत्काल युद्धविराम और सशर्त शांति वार्ता की मांग की है। नक्सली प्रवक्ता अभय द्वारा जारी बयान में केंद्र सरकार से एंटी-नक्सल ऑपरेशन रोकने, सुरक्षा बलों की वापसी और माओवादी विरोधी अभियानों को बंद करने का आग्रह किया गया है। 4 अप्रैल की शाम छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे अमित…
रायपुर: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजनों के खिलाफ मुजगहन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर यह एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान की चोरी का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता तपन दास के अनुसार, उनकी पत्नी ऐश्वर्या पंडित अपने मायके जाने की जिद को लेकर घर में विवाद कर रही थीं। 1 सितंबर 2023 को जब तपन अपने गांव गरियाबंद गए हुए थे, तब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ आईं और किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर व…
छत्तीसगढ़ ने जीएसटी राजस्व वृद्धि में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया रायपुर, 2 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य ने कुल ₹16,390 करोड़ का जीएसटी राजस्व संग्रह कर देशभर में सर्वाधिक 18% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ ने जीएसटी राजस्व वृद्धि के मामले में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया। इस क्रम में महाराष्ट्र 16% और तमिलनाडु 15% की वृद्धि दर के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पहली बार मासिक जीएसटी संग्रह…
राजधानी में गिरता भू-जल स्तर: केवल 30% घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम रायपुर का भू-जल स्तर तेजी से गिर रहा है, जबकि बड़े भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग (आरडब्ल्यूएच) सिस्टम लगाना अनिवार्य किया गया है। बावजूद इसके, शहर में अब तक केवल 30% भवनों और कॉलोनियों में ही यह सिस्टम स्थापित हो पाया है। नगर निगम के नियमों के अनुसार, 150 वर्ग मीटर या उससे बड़े सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना जरूरी है। शहर में ऐसी 93,000 संपत्तियां हैं जो इस दायरे में आती हैं, लेकिन इनमें से मात्र 30% में ही यह प्रणाली मौजूद है।…
रायपुर: संपत्तियों की रिकॉर्डतोड़ रजिस्ट्री, लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्ति वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजधानी रायपुर में संपत्तियों की रजिस्ट्री का नया रिकॉर्ड बना है। रायपुर पंजीयन कार्यालय में कुल 46,589 रजिस्ट्री दर्ज की गईं, जिससे 829.29 करोड़ रुपये की आय हुई। इसके अलावा, नवा रायपुर, अभनपुर, आरंग और तिल्दा ब्लॉक में 19,493 रजिस्ट्री दर्ज हुईं, जिससे तीन करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई। पूरे रायपुर जिले में कुल 66,082 रजिस्ट्री संपन्न हुईं, जिससे करीब 11.5 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित वर्ष 2024 के लिए पंजीयन विभाग को 1,100 करोड़ रुपये का लक्ष्य…
जीईसी में पीजी कोर्स शुरू: डेटा साइंस और वीएलएसआई में बढ़ेंगे प्लेसमेंट के अवसर रायपुर। सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) में शिक्षा सत्र 2025-26 से पोस्ट ग्रेजुएशन (एम.टेक) की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) को पत्र लिखा था, जिसकी टीम ने 26 मार्च को कॉलेज का निरीक्षण किया। जल्द ही पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। राजकीय कॉलेज होने के कारण पहले राज्य शासन से अनुमति ली गई थी। कॉलेज प्रशासन ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित छह पीजी कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव भेजा था, जिनमें से इलेक्ट्रॉनिक्स…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com