रायपुर: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजनों के खिलाफ मुजगहन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर यह एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान की चोरी का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता तपन दास के अनुसार, उनकी पत्नी ऐश्वर्या पंडित अपने मायके जाने की जिद को लेकर घर में विवाद कर रही थीं। 1 सितंबर 2023 को जब तपन अपने गांव गरियाबंद गए हुए थे, तब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ आईं और किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर व अन्य सामान लेकर चली गईं।
पुलिस ने कहा- पारिवारिक मामला
तपन ने इस संबंध में मुजगहन थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए कोर्ट जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर किया।
कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज
न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा बेक की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजनों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करने का आदेश दिया।

More Stories
Dharamjaigarh Double Murder Case : 72 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, दो सगे भाइयों ने बुजुर्ग दंपति की हत्या कर जलाया शव’ भूमि विवाद बना वजह
CG News : जमीन के नीचे छिपा मिला नक्सलियों का हथियारों का जखीरा, 8 बंदूकें, 78 मेमोरी कार्ड और कई विस्फोटक सामग्री बरामद
Tikrapara Mass Suicide Update : टिकरापारा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी