Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हालांकि, उन्होंने सोनिया गांधी का नाम नहीं लिया। बता दें कि राज्यसभा की सांसद सोनिया गांधी ने कहा आरोप लगाते हुए कहा था कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को जबरदस्ती पारित कराया गया है। ये विधेयक संविधान पर सरेआम हमला है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट सत्र के आखिरी दिन सोनिया गांधी की टिप्पणी का उल्लेख किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एक वरिष्ठ सदस्य की ओर से लोकसभा की कार्यवाही पर प्रश्न उठाना उचित…

Read More

लखनऊ, राहुल गांधी की याचिका लखनऊ हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। उन्होंने वीर सावरकर मानहानि मामले में लखनऊ की सेशन कोर्ट के समन आदेश और 200 रुपए जुर्माने को लेकर हाईकोर्ट में 2 अप्रैल को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उन्हें अल्टरनेट रेमेडी (वैकल्पिक उपाय) अपनाने का सुझाव देते हुए लखनऊ सेशन कोर्ट जाने को कहा है। दरअसल, 3 मार्च को लखनऊ की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) कोर्ट ने लगातार पेशी से गायब रहने पर राहुल गांधी पर 200 रुपए जुर्माना लगाया था। चेतावनी दी थी कि 14 अप्रैल 2025 को अदालत में हाजिर हों, अगर वे इस…

Read More

सुकमा। सुकमा पुलिस को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले बड़ी सफलता मिली है. 20 लाख के ईनामी चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष तीन पुरुष और एक महिला नक्सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया. पुरुष नक्सलियों पर जहां 8-8 लाख रुपए तो वहीं एक पुरुष और एक महिला नक्सली पर 2-2 लाख रुपए का छत्तीसगढ़ शासन ने इनाम रखा हुआ था. आत्मसमर्पण करने पर इन नक्सलियों को शासन के नई पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार की बजाए 50 हजार रुपए प्रदान किया गया है.

Read More

रायपुर 4 अप्रैल 2025। उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने पर प्रसन्नता जताई है। इस फैसले को उन्होंने देशवासियों के लिए ऐतिहासिक बताया है। श्री साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 2014 से रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति पर चल रहे हैं। इसी दिशा में वक्फ संशोधन बिल भी महत्वपूर्ण है। उप-मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, रेलवे और सेना के बाद वक्फ के पास सर्वाधिक 9.4 लाख एकड़ जमीन है। इस जमीन का सही तरीके से मैनेजमेंट…

Read More

रायगढ़ 4 अप्रैल 2025। रायगढ़ जिले में एक किशोरी के साथ अलग-अलग समय पर तीन लड़को द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी के प्रेग्नेंट होने के बाद इस घटना का खुलासा हो सका। बाल कल्याण समिति की टीम द्वारा पीड़ित नाबालिग का बयान दर्ज करने के बाद इस सनसनीखेज घटना की सचचाई सामने आयी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपी युवको के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि…

Read More

बॉलीवुड में देशभक्ति फिल्मों की जब भी बात होती है, तो अभिनेता मनोज कुमार का नाम सबसे पहले लिया जाता है। उन्होंने न सिर्फ देशभक्ति सिनेमा को एक नई पहचान दी, बल्कि भगत सिंह के किरदार को भी बड़े पर्दे पर इस कदर जीवंत कर दिया कि अगले 20 सालों तक कोई और अभिनेता वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाया। उनकी फिल्म ‘शहीद’ (1965) आज भी देशभक्ति पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। ‘शहीद’ फिल्म से मिली अमर पहचान साल 1965 में रिलीज हुई ‘शहीद’ को निर्देशक एस.एस. शर्मा ने बनाया था। इस फिल्म में मनोज कुमार ने भगत…

Read More

रायपुर 4 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद के निर्देशन में छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज राजस्व प्राप्ति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में संचालित खनन संक्रियाओं से 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11% की वृद्धि (1400 करोड़ रुपये अधिक) दर्शाता है। प्रदेश में खनिज राजस्व प्राप्ति में दंतेवाड़ा अव्वल वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के खनिज राजस्व संग्रहण में जिला दंतेवाड़ा ने सर्वाधिक 6580 करोड़ रुपये का…

Read More

रायपुर 4 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अब प्रदेश में ‘लोक सुराज अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है, जिसका उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को खत्म करना और ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। यह अभियान तीन चरणों में संचालित होगा, जिसमें समाधान शिविरों से लेकर योजनाओं की समीक्षा तक की जाएगी। अप्रैल से शुरू होकर ये अभियान 31 मई तक चलेगा। लोक सुराज अभियान का पहला चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें जनता से आवेदन लिए जाएंगे। इन आवेदनों में नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव दर्ज करवा सकेंगे। दूसरे चरण में, एक…

Read More

अंबिकापुर। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां पहले से शादीशुदा जोड़ों की दोबारा शादी कराकर उन्हें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाया गया। इनमें दो जोड़े ऐसे थे जिनके पहले से संतान भी है, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई और ऐसे हितग्राहियों को मिलने वाली 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि रोक दी गई। यह विवाह तीन महीने पहले अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित हुआ था, जिसमें 362 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। जांच में पता चला कि अंबिकापुर…

Read More

बलौदाबाजार हिंसा: कोर्ट का बड़ा फैसला, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत आठ पर आरोप तय रायपुर | बलौदाबाजार हिंसा मामले में बुधवार को जिला न्यायालय से चौंकाने वाला फैसला सामने आया। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित आठ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप तय कर दिए गए हैं। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि सभा में मौजूद आठ से दस हजार लोगों को उग्र आंदोलन और विधि विरुद्ध जमाव के लिए भड़काने का संगीन आरोप है। यही नहीं, भीड़ को पुलिस अधिकारियों की हत्या के प्रयास और आगजनी के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज किया गया है। जैतखाम…

Read More