Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
कोरबा। Korba Crime News: चरित्र पर शंका और अप्राकृतिक हरकतों का विरोध करने पर लगातार मारपीट का सामना कर रही पत्नी ने एक दिन गुस्से और आत्मरक्षा में पति की हत्या कर दी। मामला वनांचल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटुरुवा, पलोटी नगर का है, जहां 40 वर्षीय जयप्रकाश तिर्की अपनी पत्नी अमासो बाई के साथ रह रहा था। पुलिस को उसकी लाश संदिग्ध हालत में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज पुलिस को मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि अगले एक-दो दिनों में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के तबादले किए जा सकते हैं। इसके साथ ही तीन रेंज के आईजी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव की संभावना है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सरकार अब उन अधिकारियों को मैदान में तैनात करना चाहती है जो कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर हैं। वहीं, सिफारिश या जुगाड़ के आधार पर तैनाती पाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना 10 अप्रैल तक जताई जा रही है। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आठ अप्रैल को रायपुर दौरे पर हैं, उनके साथ पार्टी के संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी पहुंच रहे हैं। दोनों नेता नौ अप्रैल को रायपुर में संगठन की अहम बैठक में शामिल होंगे, जिसमें संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम चर्चा की जा सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर संभाग से विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग संभाग से विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।…
ट्रंप की टैरिफ नीति से मंडराया वैश्विक मंदी का खतरा, 50 से अधिक देश अमेरिका से कर रहे बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को चिंता में डाल दिया है। उनकी नीतियों की दुनिया भर में आलोचना हो रही है, लेकिन ट्रंप प्रशासन का दावा है कि टैरिफ लागू करने के बाद 50 से अधिक देश अमेरिका से व्यापारिक वार्ता के लिए आगे आए हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक, ये देश अमेरिका से संपर्क में हैं और समाधान की तलाश कर रहे हैं। 50+ देश व्हाइट हाउस के संपर्क में ट्रेजरी सचिव स्कॉट…
सऊदी अरब वीजा बैन: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 14 देशों के नागरिकों पर अस्थायी रोक, जानिए वजह सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित कुल 14 देशों के नागरिकों को वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध उमराह, व्यापार और पारिवारिक यात्रा वीज़ा पर लागू होगा और जून के मध्य तक प्रभावी रहेगा, जो मक्का की तीर्थयात्रा (हज) के समापन तक का समय है। यह बैन जिन देशों पर लागू हुआ है उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और मोरक्को शामिल हैं। इस संबंध में…
केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला कर लिया है। राजस्व विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2-2 रुपए उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
नासिर हुसैन की क्रिकेट में वापसी, दो साल के बैन के बाद फिर मैदान पर उतरे बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन ने दो साल के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट के मैदान पर दमदार वापसी की है। उन्होंने ढाका प्रीमियर डिवीजन लीग में रूपगंज टाइगर्स क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए वापसी की। उनकी टीम का मुकाबला गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स से था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 7 अप्रैल 2025 से नासिर अब आधिकारिक रूप से क्रिकेट खेलने के लिए पात्र हैं। iPhone 12 की वजह से लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप ESPN क्रिकइंफो…
मुंबई इंडियंस कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने छोड़ा पद, इंग्लैंड महिला टीम की कोचिंग संभालेंगी वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइज़ी की कोच रहीं चार्लोट एडवर्ड्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कोच बनने के बाद लिया। एडवर्ड्स की कोचिंग में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार WPL का खिताब जीता—2023 और 2025 में। टीम की सफलता में एडवर्ड्स की भूमिका बेहद अहम रही। मुंबई इंडियंस ने जताया आभार मुंबई इंडियंस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए चार्लोट एडवर्ड्स को एक प्रेरणादायक लीडर बताया…
PM मोदी ने किया नया पंबन ब्रिज का उद्घाटन, अब 230 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाले तूफानों को झेलने में सक्षम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 6 अप्रैल को तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए और अत्याधुनिक पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। यह ब्रिज तकनीक, मजबूती और खासतौर पर इसके लिफ्ट स्पैनर फीचर के कारण लंबे समय से चर्चा में रहा है। पंबन द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला पुराना ब्रिज 1964 के विनाशकारी चक्रवात में तबाह हो गया था। वर्ष 2019 में पीएम मोदी ने नए ब्रिज की नींव रखी थी, जिसे छह साल की मेहनत के बाद…
कोल्लम (केरल): कोल्लम जिले के कोट्टुक्कल स्थित एक मंदिर में आयोजित संगीत समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का ‘गण गीतम’ (प्रार्थना गीत) गाया जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह मंदिर त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) के अधीन है। रविवार सुबह हुए इस ‘गण मेला’ कार्यक्रम में एक पेशेवर संगीत मंडली ने यह गीत प्रस्तुत किया, जिससे राजनीतिक हलकों में नाराजगी फैल गई। मंदिर में आरएसएस झंडे लगाने के आरोप भी लगे पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में आरएसएस के झंडे भी लगाए गए थे, जिसे लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है। इस…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com