अमृतसर.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में देश में आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों पर चर्चा करते हुए पंजाब में अलगाववादी तत्वों पर उठाए गए कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया। इस दौरान उन्होंने जरनैल सिंह भिंड़रांवाले का नाम लिया। वहीं सांसद अमृतपाल सिंह का नाम लिए बिना उस पर की गई कार्रवाई का जिक्र किया।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – कुछ लोग पंजाब में भिंडरांवाले बनने का प्रयास कर रहे थे। प्रयास भी किया, आगे भी बढ़े। सरकार हमारी नहीं थी, फिर भी इसी गृह मंत्रालय ने दृढ़ निश्चय कर अब वह असम की जेल में गुरु ग्रंथ साहिब पढ़ रहा है। इस मोदी सरकार के रहते राजनीतिक आइडियोलॉजी के कारण हम पनपने नहीं देंगे। उन्हें पहले ही समाप्त कर देंगे।

More Stories
NEET-UG OMR शीट में नहीं मिली गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका की खारिज
MMDR Amendment Bill 2026 : खनिजों पर राज्यों का एक्स्ट्रा टैक्स होगा खत्म’ केंद्र ने लोकसभा में पेश किया MMDR संशोधन विधेयक 2026
शराब में ‘नकली स्वाद’ पर FSSAI का बड़ा एक्शन’ नियम तोड़ने वाले ब्रांड्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक दावों पर भी सख्ती