बलौदाबाजार।’ जिले में भूजल स्तर की गिरावट को देखते हुए बोरखनन पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध गतिविधियां जारी हैं। पलारी तहसील के दतरेगी गांव में रात 11 बजे एक और मामला सामने आया। तहसीलदार लीलाधर कवर और नायब तहसीलदार सी.एल. धुव्र की टीम ने किसान पंचूराम निषाद के खेत में चल रहे अवैध बोरखनन को पकड़ा।
सिंधु जल समझौते को रद्द करना मुश्किल, बुनियादी ढांचे की कमी सबसे बड़ी बाधा: विशेषज्ञों की राय
वाहन चालक धर्मेंद्र ठाकुर बोरखनन का कोई वैध अनुमति पत्र नहीं दिखा पाया। अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा बनाया और वाहन को जब्त कर गिधपुरी थाने को सौंप दिया। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में बोरखनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।
तहसीलदार लीलाधर कवर ने बताया कि जब्त वाहन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध बोरखनन की गतिविधि दिखे तो नजदीकी थाने या तहसील कार्यालय को तुरंत सूचित करें।

More Stories
CG NEWS : सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन’ 7 वर्तमान और पूर्व तहसीलदारों को पुलिस का नोटिस, बयान दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा
CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, DPI ने जारी किया संक्षिप्त विज्ञापन, जानिए किस विषय में होगी नियुक्ति
CG School Holiday : भारी बारिश के बीच स्कूलों में छुट्टी घोषित, जलभराव से बढ़ी परेशानी