Categories

May 31, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

मुंबई में बुजुर्ग महिला के साथ जालसाजी, CBI अधिकारी बनकर ठगों ने की 20 करोड़ की ठगी

मुंबई : मुंबई में 86 साल की बुजुर्ग महिला ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में अपनी बचत के 20 करोड़ रुपए गंवा दिए। जालसाजों में से एक ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। इन लोगों ने पीड़ित को दो महीने तक घर पर रहने और हर तीन घंटे में फोन करके रोजाना उसकी लोकेशन बताने के लिए मजबूर किया।

26 दिसंबर 2024 से 3 मार्च के बीच हुए इस फ्रॉड में मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

साइबर पुलिस महिला के 77 लाख रुपए फ्रीज करने में कामयाब रही। इसके लिए पुलिस ने आरोपियों के उन बैंक खातों को सील किया, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay