Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च से पहले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग हटाने और तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि संसद मार्च के लिए किसी प्रकार की आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई थी। इसी कारण जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कई स्थानों पर तीन-स्तरीय बैरिकेडिंग की गई और अतिरिक्त पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और उन्हें संसद तक जाने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं, पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Ather Battery Update : एथर ने बदला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बैटरी पैक, जानिए ग्राहकों पर असर
इधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखीं। उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करने, CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने देने और सांसदों से इस मुद्दे को संसद में उठाने का आश्वासन देने की मांग की है।
सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा भवन समेत कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिए। वहीं, नई दिल्ली जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

More Stories
BREAKING NEWS : प्रयागराज में अतीक अहमद के बेटे अबान का जनाजा, अंतिम विदाई देने पहुंचे दोनों भाई; भारी भीड़ से बिगड़े हालात
PoK Protest में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से UN चिंतित: शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करे पाकिस्तान, UN ने की अपील
Himachal Bus Accident : चंबा में 100 फीट नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत; 11 घायल