रायपुर, 5 जून 2025। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले शराब कारोबारी पप्पू बंसल को ईओडब्ल्यू ने हिरासत में ले लिया है। पप्पू बंसल पर इस घोटाले में अहम भूमिका निभाने का संदेह है।
सूत्रों के मुताबिक, बंसल से बुधवार को कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने पप्पू बंसल को पहले से रिमांड पर चल रहे आरोपी व्यापारी विजय भाटिया के आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की है। दोनों से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगने की संभावना जताई जा रही है।

More Stories
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, अगले दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
CG NEWS : मलेरिया का कहर’ दो छात्रों के बाद अब महिला की मौत, एंबुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
CG Crime News : ट्रेन में लाखों की चोरी का खुलासा, डोंगरगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पुलिस तक पहुंचे सुराग