सरगुजा जिले में अलग-अलग घटनाओं में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटनाओं ने इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।
पहली घटना सीतापुर के केसला की है, जहां 7 वर्षीय मासूम अपने दोस्त के साथ मान नदी में नहाने गया था। नहाते समय तेज बहाव में वह बह गया और डूब गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक कक्षा पहली का छात्र था और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
CG NEWS: महिला से छेड़छाड़ का मामला, नगर पंचायत अध्यक्ष थाने तलब
दूसरी घटना ग्राम नकना की है, जहां डबरी में तैरती हुई 70 वर्षीय वृद्ध महिला सुखनी का शव मिला। जानकारी के अनुसार मृतिका नशे की हालत में थी और उसके पीठ पर शराब की बोतलें बंधी हुई मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों ही घटनाओं की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों को पानी के आसपास सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

More Stories
CG NEWS : बलरामपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप’ दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 6 घायल
CG Crime : अंधविश्वास की हद’ महिला पर जादू-टोना का आरोप, पूरे परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, 23 लोगों पर FIR दर्ज
IFS अधिकारियों का बड़ा तबादला’ 7 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, संजीता गुप्ता बनीं राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक