रायपुर। नियमितीकरण सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के NHM कर्मचारियों प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नो वर्क नो पेमेंट का नोटिस जारी किया है।
30 August Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि संविदाकर्मी यदि काम नहीं करते हैं तो उन्हें वेतन नहीं मिलता है। एनएचएम कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं, इसलिए विभाग ने यह कदम उठाया है।
मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति दी जा चुकी है, जैसे:
-
22% वेतन वृद्धि
-
ट्रांसफर नीति बनाना
-
30 दिन के चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा
जहाँ तक एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण का सवाल है, इसे केवल भारत सरकार की सहमति से ही पूरा किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है।

More Stories
Strait of Hormuz के पास अमेरिकी कार्रवाई से बढ़ा तनाव, सीजफायर वार्ता पर असर की आशंका
रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव: दिनेश देवांगन पर सभी वर्गों ने जताया भरोसा, ऐतिहासिक बहुमत से चुने गए नए अध्यक्ष
रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव: कांटे के मुकाबले के बाद आज महा-मतगणना, देर रात तक आएंगे नतीजे; मुख्य पदों की गिनती होगी सबसे अंत में