कोरबा, छत्तीसगढ़। जिले के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की मौत के बाद उसके शव को एंबुलेंस या शव वाहन की जगह नगर पालिका की कचरा ढोने वाली गाड़ी में रखकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। यह दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
रूस ने यूक्रेन में वो कर दिया जो अब तक नहीं हुआ था, जानें भड़के जेलेंस्की ने क्या कहा
जानकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान गीता श्री विश्वास के रूप में हुई है। उसका अधजला शव इलाके में मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की। मगर हैरानी की बात यह रही कि शव को अस्पताल ले जाने के लिए एसईसीएल प्रबंधन द्वारा कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया।
हालात यह हो गए कि अंततः पुलिस ने नगर पालिका से कचरा गाड़ी मंगाई और उसमें महिला का शव रखकर अस्पताल भिजवाया। यह दृश्य मानवीय संवेदनाओं को गहरे तक चोट पहुंचाने वाला था।
रूस ने यूक्रेन में वो कर दिया जो अब तक नहीं हुआ था, जानें भड़के जेलेंस्की ने क्या कहा

More Stories
CG News : बंदरों का आतंक’ पालने से 5 माह के मासूम को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
CG Industrial Accident : मां शिवा प्लांट हादसे में दो श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत, तीन मजदूर अब भी अस्पताल में भर्ती
CG Road Accident : ‘CMO’ लिखी कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे लोग, नगर पालिका परिसर में क्षतिग्रस्त कार मिलने से बढ़ा मामला