अगर आप बड़ा स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मशहूर स्मार्ट टीवी निर्माता कंपनी TCL ने अपनी नई Q6C Premium 4K QD-Mini LED टीवी सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। इस नई सीरीज में तीन अलग-अलग साइज — 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच — के स्मार्ट टीवी शामिल हैं, जो आपके घर पर थिएटर जैसी एंटरटेनमेंट का अनुभव देंगे।
TCL Q6C Premium 4K QD-Mini टीवी में शानदार फीचर्स मौजूद हैं। हर वेरिएंट में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ डॉल्बी एटमॉस साउंड मिलेगा, जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और साउंड का वादा करता है। टीवी में IMAX, HDR 10+, MEMC, ALLM और AMD FreeSync Premium Pro जैसे हाईएंड सपोर्ट भी दिए गए हैं, जो देखने और खेलने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
टीवी के अंदर 64-बिट क्वाड कोर AIPQ Pro प्रोसेसर है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। साथ ही AI-Scene, AI-Contrast, AI-Color और AI-Motion जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं। यह टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और 3GB रैम व 32GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव, टीसीएल चैनल और यूट्यूब जैसे कई लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, 4 HDMI पोर्ट्स, AV इनपुट, USB पोर्ट, Ethernet और डिजिटल ऑडियो आउट जैसे विकल्प मौजूद हैं।
कीमत की बात करें तो TCL Q6C Premium 4K QD-Mini 55 इंच मॉडल की कीमत 51,990 रुपये है, 65 इंच मॉडल 70,990 रुपये में उपलब्ध है और 75 इंच मॉडल की कीमत 1,14,990 रुपये रखी गई है। ये टीवी TCL के एक्सक्लूसिव स्टोर्स के साथ-साथ अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदे जा सकते हैं।



More Stories
CRIME WATCH 9 Feb 2026: रायपुर पुलिस ने तंत्र-मंत्र से ₹3.50 लाख ठगने वाले और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते कई नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
CRIME WATCH 8 Feb 2026: रायपुर में किडनैपिंग, 5 लाख की ठगी, सड़क हादसे और 20 किलो गांजा जब्त
CRIME WATCH 7 Feb 2026 रायपुर: लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी सहित रायपुर के विभिन्न थानों में कई केस दर्ज।