YouTube आज सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां रोजाना करोड़ों लोग जुड़े हैं। पिछले कुछ वर्षों में YouTube Shorts का क्रेज तेजी से बढ़ा है और अब यह सिर्फ मनोरंजन का जरिया ही नहीं, बल्कि कमाई का भी बड़ा माध्यम बन गया है। इसी कारण लाखों लोग Shorts के लिए कंटेंट क्रिएट कर रहे हैं। यूजर और क्रिएटर्स की सुविधा के लिए YouTube लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। अगर आप YouTube Shorts के कंटेंट क्रिएटर हैं या मनोरंजन के लिए शॉर्ट्स देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अपडेट आ रहा है। अब YouTube Shorts में Google Lens का फीचर जुड़ चुका है।
YouTube ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जल्द ही Shorts यूजर्स को Google Lens का नया एक्सपीरियंस मिलेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स Shorts वीडियो में दिख रही किसी भी चीज की जानकारी सीधे सर्च कर पाएंगे। उदाहरण के तौर पर, अगर आपको वीडियो में कोई प्रसिद्ध इमारत या वस्तु नजर आती है, तो आप उसे सेलेक्ट करके उसके बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। Google Lens सेकंडों में उस चीज़ से जुड़ी पूरी डिटेल देगा।
कैसे काम करेगा YouTube का नया Google Lens फीचर?
- सबसे पहले YouTube ऐप खोलें और Shorts सेक्शन में जाएं।
- कोई भी Shorts वीडियो प्ले करें और उसे टैप करके पॉज करें।
- टॉप मेन्यू में दिखाई देने वाले Google Lens आइकॉन पर टैप करें।
- वीडियो में जिस भी चीज़ की जानकारी चाहिए, उसे ड्रॉ करके हाइलाइट करें।
- अगर आप पहली बार Google Lens का उपयोग कर रहे हैं, तो स्क्रीन पर कुछ शर्तों का मैसेज आएगा, इसे बंद करने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।
- यदि आप ऑनस्क्रीन टेक्स्ट का अनुवाद करना चाहते हैं, तो नीचे दिख रहे ‘ट्रांसलेट’ बटन पर क्लिक करें।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 16 June 2026: नव्य कानून ‘BNS’ के तहत राजधानी के थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, जानें दर्ज मामलों की पूरी विधिक रिपोर्ट (IPC बनाम BNS तुलनात्मक चार्ट सहित)
Raipur Police Commissionerate 15 June 2026: राजधानी में पुलिसिया कार्रवाई से हड़कंप; सरोना मदिरा दुकान में 7 लाख की नकबजनी, भनपुरी और भाठागांव में गांजा तस्कर व अवैध अहाता संचालक गिरफ्तार
Raipur Police Commissionerate 14 June 2026: 24 घंटे में राजधानी के सभी थानों का विस्तृत ब्योरा, अवैध शराब तस्करों से लेकर गबन के आरोपियों पर कसा शिकंजा