नई दिल्ली। 15 फरवरी 2026 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान सरकार ने अचानक एलान किया है कि उनकी टीम टूर्नामेंट तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी। इस पूरे विवाद पर अब टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय टीम का रुख क्या है।
Bijapur Encounter News : पेद्दागेलूर जंगल में मुठभेड़, नक्सली कमांडर उधम सिंह मारे जाने की सूचना
“उनकी तरफ से इनकार आया है, हमारी तरफ से नहीं”
मुंबई में ‘कैप्टन्स डे’ (Captain’s Day) के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम का माइंडसेट बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा:
“हमारा माइंडसेट एकदम क्लियर है। हमने खेलने से मना नहीं किया है। यह (बहिष्कार का फैसला) दूसरी तरफ से आया है। आईसीसी ने शेड्यूल दे दिया है और बीसीसीआई व भारत सरकार ने आईसीसी के साथ मिलकर न्यूट्रल वेन्यू (कोलंबो) तय किया है।”
सूर्या ने आगे कड़े शब्दों में कहा, “हमारी कोलंबो की फ्लाइट बुक है और हम वहां जरूर जा रहे हैं। बाकी वहां क्या होगा, वह हम देख लेंगे।”
क्यों मैच छोड़ रहा है पाकिस्तान?
पाकिस्तान का यह फैसला असल में बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया है। गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश की टीम ने भारत आने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया। पाकिस्तान ने इसे ‘पॉलिटिक्स’ करार देते हुए भारत के खिलाफ मैच न खेलने का स्टैंड लिया है।
पाकिस्तान के बहिष्कार से भारत को क्या होगा फायदा?
नियमों के अनुसार, अगर पाकिस्तान मैच के दिन मैदान पर नहीं उतरता है, तो इसे ‘फॉरफिट’ (Forfeit) माना जाएगा।
-
पूरे 2 अंक भारत को: भारत को मैच के पूरे 2 अंक तब मिलेंगे जब कप्तान सूर्या और टीम इंडिया टॉस के समय मैदान पर मौजूद हो।
-
नेट रन रेट का गणित: आधिकारिक तौर पर यह माना जाएगा कि पाकिस्तान ने 20 ओवर में 0 रन बनाए हैं, जिससे भारत के रन रेट पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।
बॉयकॉट से पीसीबी को लग सकता है बड़ा चूना
अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा रहता है, तो उसे भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है। ब्रॉडकास्टर्स के भारी दबाव और आईसीसी के कड़े नियमों के चलते पाकिस्तान पर करोड़ों का जुर्माना या भविष्य के आईसीसी रेवेन्यू में कटौती की जा सकती है।

More Stories
IPL 2026 : कप्तानों के साथ BCCI की हाई-लेवल मीटिंग, कैच और प्रैक्टिस को लेकर सख्त हुए नियम; उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना
T20 World Cup 2026 : IPL 2026 के शोर के बीच BCCI का सरप्राइज , प्रोटियाज के खिलाफ T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित
IPL 2026: विराट कोहली का सख्त संदेश, “एक मिनट भी बर्बाद नहीं”