CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
वायरल वीडियो में कक्षा के भीतर नाबालिग छात्र चाकू लहराते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्वामी आत्मानंद स्कूल, मोवा का है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस में किसी तरह की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बावजूद वीडियो ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और बच्चों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CG News : तीन भालुओं की एंट्री से सहमे ग्रामीण, कवर्धा के जैतपूरी–रामचुआ इलाके में अलर्ट
वीडियो के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक विभागीय अधिकारी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं और स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण लिया जा सकता है। वहीं, अभिभावक स्कूल परिसरों में इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इधर, पुलिस का कहना है कि यदि शिकायत मिलती है या वीडियो की पुष्टि होती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो राजधानी में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।



More Stories
Dhamtari News : मिसिंग रिपोर्ट नहीं लिखने पर धमतरी में आदिवासी समाज का चक्काजाम
Balrampur Triplets Birth : बलरामपुर में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी
Korba Breaking News : दीपका कोयला खदान में अनलोड ट्रेलर में लगी आग, समय रहते काबू