टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों दूसरी स्टेज के कैंसर से जूझ रही हैं। बीते हफ्ते उन्होंने और उनके पति शोएब इब्राहिम ने इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया और व्लॉग के ज़रिए की थी। उन्होंने बताया था कि लिवर में पाए गए ट्यूमर की जांच के बाद उसमें कैंसर की पुष्टि हुई है और अब सर्जरी ही इसका समाधान है। अब शोएब इब्राहिम ने दीपिका की तबीयत को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 3 जून को दीपिका की मेजर सर्जरी होनी है, जो कि लंबी और जटिल प्रक्रिया होगी।
शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “दीपिका की सर्जरी कल सुबह है। यह एक लंबी सर्जरी होगी। इस वक्त उसे आपकी दुआओं और पॉजिटिव एनर्जी की सबसे ज्यादा जरूरत है… कृपया उसे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने प्रार्थना वाले इमोजी भी लगाए। पोस्ट के वायरल होते ही फैंस ने एक्ट्रेस के लिए शुभकामनाओं और दुआओं की बाढ़ ला दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले दीपिका की सर्जरी वायरल इन्फेक्शन के कारण टाल दी गई थी। अब जब सर्जरी का समय तय हो गया है, शोएब और उनका परिवार भावनात्मक रूप से मुश्किल दौर से गुजर रहा है। एक फैन ने लिखा, “दीपिका योद्धा है, वो इस लड़ाई को जीतकर वापस लौटेगी।”
एक हालिया व्लॉग में शोएब और दीपिका ने बताया था कि शुरुआत में उन्हें गालब्लैडर स्टोन की शिकायत लगी थी, लेकिन जांच में पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर है, जो कि कैंसरस है। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि यह बीमारी पूरी तरह से ठीक की जा सकती है। दीपिका ने कहा कि वह अब डरने के बजाय उम्मीद और हिम्मत से लड़ रही हैं।

More Stories
Sonal Chauhan : दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान; भारत लौटने की राह हुई मुश्किल, एयरस्पेस बंद
First Glimpse of ‘Virosh’: शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका’ उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को दिया ‘फ्लाइंग किस’
Ranveer Singh : रणवीर सिंह का ‘रिवेंज’ अवतार 19 मार्च को होगा धमाका, ‘धुरंधर’ को ब्लॉकबस्टर बनाने वाले 5 बड़े फैक्टर