दुर्ग : जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में मां-बेटी की अधजली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मां ने 8 साल की बेटी के साथ आत्मदाह किया है. यह घटना नंदनी थाना क्षेत्र के बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है.
जानकारी के मुताबिक, मृतिका जागेश्वरी साहू टाउनशिप स्थित अपने बीएसपी रिटायर्ड पिता के घर में रहती थी. पति से उनका विवाद चल रहा था. धमतरी जिला न्यायालय में तलाक का मामला लंबित था.
महिला ने घर में आग लगाकर अपनी मासूम बच्ची के साथ स्वयं को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में जागेश्वरी साहू और बेटी दिव्यांशी साहू की मौत हो गई है. नंदनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही.

More Stories
छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, रायपुर (पंजीयन क्रमांक 6472) प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन
CG NEWS : मंत्री रामविचार नेताम के एस्कॉर्ट वाहन ने स्कूटी को रौंदा, युवक की हालत नाजुक; अंबिकापुर रेफर
Holi 2026 Safety Guidelines : बिजली तारों के नीचे होलिका दहन पड़ेगा भारी, प्रशासन ने जारी किया ‘रेड अलर्ट