वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Ranveer Singh visits Lalbaugcha Raja: सफेद कुर्ते-पायजामे में बप्पा के दरबार पहुंचे रणवीर, फैंस ने घेरा

Ranveer Singh visits Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शुक्रवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने रणवीर नंगे पैर गणपति पंडाल पहुंचे और बप्पा के सामने प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पंडाल के बाहर और आसपास मौजूद फैंस की भीड़ ने एक्टर को घेर लिया। रणवीर ने भी फैंस का अभिवादन किया और कई लोगों से हाथ मिलाया।

नंगे पैर पंडाल पहुंचे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह बेहद सादे और पारंपरिक अंदाज में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। सफेद कुर्ते और पजामे में नजर आए एक्टर ने नंगे पैर पंडाल में प्रवेश किया। अंदर उन्होंने भगवान गणेश के सामने कुछ देर प्रार्थना की और बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह काफी खुश नजर आए।

फैंस से रणवीर ने मिलाया हाथ

रणवीर सिंह को देखते ही पंडाल के बाहर मौजूद फैंस की भीड़ बढ़ गई। एक्टर ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और उनसे हाथ मिलाते हुए नजर आए। दर्शन के बाद जब वह अपनी SUV की ओर बढ़े, तब भी उन्होंने फैंस की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन किया और फ्लाइंग किस भी दिया।

Santan Saptami 2026 : आज रखा जा रहा है व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, सामग्री और सही विधि

रणवीर-दीपिका के घर आने वाला है दूसरा बच्चा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने दूसरे बच्चे को लेकर भी चर्चा में हैं। दोनों ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया था। अब कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है। इसी बीच रणवीर का लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचना भी चर्चा का विषय बन गया है।

रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को 2026 में फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में देखा गया था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर मुख्य भूमिका में नजर आए। अब एक्टर फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘प्रलय’ में दिखाई देंगे। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में हैं।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay