रायगढ़। शहर के लालटंकी क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
दिल दहला देने वाली वारदात: 6 साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने जंगल से बचाया
जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ, जब सुभाष बर्फ फैक्ट्री परिसर में एक ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि वहां मौजूद संजय सहगल नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बर्फ लेने आए चार अन्य लोग धमाके की चपेट में आने से घायल हो गए।
जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, रायपुर (पंजीयन क्रमांक 6472) प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन
CG NEWS : मंत्री रामविचार नेताम के एस्कॉर्ट वाहन ने स्कूटी को रौंदा, युवक की हालत नाजुक; अंबिकापुर रेफर
Holi 2026 Safety Guidelines : बिजली तारों के नीचे होलिका दहन पड़ेगा भारी, प्रशासन ने जारी किया ‘रेड अलर्ट