नई दिल्ली केंद्र सरकार विदेश में नौकरी के लिए जाने के नियम सख्त बना रही है। विदेश मंत्रालय नया कानून बना रहा है। बिल का ड्राफ्ट जल्द जारी होगा। जनता और विशेषज्ञों से राय लेने के बाद संसद के मानसून सत्र में इसे पेश किया जाएगा। अवैध तरीके से अमेरिका गए भारतीयों के डिपोर्टेशन के बाद ये प्रक्रिया तेज हुई है।
“दवा लेने निकली महिला से लूट, आरोपी फरार”
नया कानून 1983 के इमिग्रेशन एक्ट की जगह लेगा। इसका नाम इमिग्रेशन, ओवरसीज मोबिलिटी, फैसिलिटेशन एंड वेलफेयर बिल होगा। नौकरी के अलावा पढ़ाई और व्यवसाय के लिए विदेश जाने वालों की समस्याएं और मुद्दे भी इसमें शामिल हैं।
इसमें भर्ती एजेंसियों की गैर-कानूनी गतिविधियां अपराध की श्रेणी में रखी जाएंगी। अब सिर्फ रजिस्ट्रेशन रद्द करने या ब्लैक लिस्टिंग जैसी कार्रवाई नहीं होगी। विदेश में नौकरी का झांसा देकर भारतीयों को फंसाने पर 5 से 10 साल की सजा और 1 से 10 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान होगा।

More Stories
फ्री योजनाओं का बढ़ता बोझ: राज्यों की अर्थव्यवस्था पर ‘रेवड़ी पॉलिटिक्स’ का असर
कूचबिहार में पीएम Narendra Modi का TMC पर तीखा हमला: “पापों का घड़ा भर चुका, चुनाव बाद होगा हिसाब”
Air India Crash Investigation Report : 10 महीने बाद भी इंसाफ का ‘वेटिंग पीरियड’, एअर इंडिया हादसे के पीड़ितों ने PM से मांगा कॉकपिट रिकॉर्डर डेटा