Categories

March 13, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Intelligence पुलिस के हत्थे चढ़ी नक्सली नेता सुनीता

हैदराबाद/रायपुर: नक्सल मोर्चे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि तेलंगाना इंटेलिजेंस पुलिस ने नक्सली राज्य समिति सदस्य सुनीता को हिरासत में लिया है।

सुनीता, नक्सलियों की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य सुधाकर की पत्नी बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इंटेलिजेंस विंग को लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे पकड़ा।

हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा एजेंसियां सुनीता से पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क व हालिया गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

About The Author