बलरामपुर : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां छात्रा जहर खाकर स्कूल पहुंच गई. प्रार्थना के दौरान बेहोश होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके जहर खाने की बात सामने आई.
घटना वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की है, जहां अध्ययनरत छात्रा प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गई. स्कूल स्टॉफ उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों की जांच में कीटनाशक का सेवन करने की बात सामने आई. इस बात से स्कूल स्टॉफ के साथ पालक भी अवाक रह गए.
फिलहाल, छात्रा ने किस कारण से कीटनाशक का सेवन किया था, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. मामले की रघुनाथनगर पुलिस जांच में जुटी है.

More Stories
विधायक Anuj Sharma के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस
NTA Exam Reform : पेपर लीक रोकने केंद्र का बड़ा कदम, हाई पावर्ड टास्क फोर्स गठन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार
CG NEWS : बलरामपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप’ दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 6 घायल