Horoscope मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य उदय के साथ यात्रा के योग, शुभता में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मंगल स्वास्थ्य का मालिक होने के साथ राहू के साथ गोचर कर है। एकादश भाव में बैठकर पंचम भाव को भी परेशानी में डाल रहा है। जिसकी वजह से मन और आय से संबंधित चीजों को दूषित कर रहा है। थोड़ी सतर्कता जरूरी है। लेकिन यह दिन शुभ रहने से अशुभता में भी कमी आएगी। यह एक सामान्य दिन गुजरेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहने वाली है। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। लेकिन चंद्रमा के अष्टम भाव में रहने से चोट लगने का खतरा बना हुआ है। जो एक खराब समय का निर्माण कर रहा है। लग्नेश अच्छा होने की वजह से दिन इतना बुरा भी नहीं रहेगा। लेकिन कहा जा सकता है यह दिन थोड़ा अशुभ रहने वाला है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहने वाली है।
मिथुन राशि
सेहत मध्यम लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार के लिए यह दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ और रोजगार में तरक्की के योग बनेंगे । नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर यह दिन बेहद शुभ रहने वाला है। भगवान विष्णु की भक्ति करने से लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का समय ठीक नहीं चल रहा है, अपना ध्यान रखिए। अष्टम भाव में कई ग्रह मिलकर सेहत, प्रेम, संतान, व्यापार, पिता की सेहत और सरकारी तंत्र पर बुरा असर डाल रहे हैं। आज के दिन की बात करें तो सेहत मिली जुली रहने वाली है, शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा, ज्ञान की प्राप्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लेकिन मन विचलित रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को अपना दांपत्य जीवन बचाकर रखने की जरूरत है। खुद की सेहत प्रभावित हो सकती है। नौकरी की स्थिति अच्छी नहीं है, उदर के निचले भाग में परेशानी , भावनाओं पर काबू रखें, जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
सेहत पर ध्यान दें, प्रेम की स्थिति नयापन लेकर आ रही है, भू-भवन की खरीदारी के योग, शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा लेकिन गृह कलह से बचकर रहें। भगवान विष्णु की पूजा करें।
तुला राशि
पंचम भाव में ग्रहों की दृष्टि पड़ने की वजह से ब्रेकअप, नए लोगों का आगमन, संतान को लेकर मानसिक परेशानी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
धन का आगमन, कुटुम्ब में वृद्धि लेकिन गृह कलह बड़ा हो सकता है। भूमि-भवन की खरीदारी विवादित हो सकती है। मां की सेहत प्रभावित हो सकती है। घर में नकारात्मकता का संचार होगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
पराक्रम बना रहेगा लेकिन यह नेगेटिव भी हो सकता है। रोजगार और व्यापार में नकारात्मक व्यक्ति से दूरी बनाए रखेंगे। आपकी ऊर्जा सकारात्मक है लेकिन पराक्रम नेगेटिव हो सकता है। ऐसे में बैलेंस बनाए रखें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
इस राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार पर ध्यान दें, रिश्तेदारों की संख्या बढ़ेगी लेकिन नेगेटिव ऊर्जा का संचार होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। लेकिन व्यवसाय बहुत अच्छा बना रहेगा। पराक्रम रंग लाएगा। मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
यह दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत दिख रहा है। लेकिन घबराहट , परेशानी और अज्ञात भय बना रहेगा। आमदनी अच्छी होगी, रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा के योग, दिन शुभ हो जाएगा। शनि देव को प्रणाम करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बेहद खराब समय है। यह समय नुकसान लेकर आ रहा है। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, बाहरी संबंध खराब होंगे, पार्टनरशिप में परेशानी आएगी। लेकिन व्यवसाय ठीक बना रहेगा। बस सेहत पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान अच्छा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने से लाभ होगा।

More Stories
15 September 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता! पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
14 September 2026 Horoscope : गणेश चतुर्थी पर मेष समेत इन राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगा लाभ, जानिए अपना हाल
13 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज, जानिए अपना राशिफल