इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2025 के कैलेंडर वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को 6.5 प्रतिशत से घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। मूडीज का कहना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में मंदी का असर भारत की आर्थिक वृद्धि पर भी पड़ेगा, और इसके पीछे अमेरिका की नीति अनिश्चितता और बढ़ते व्यापार प्रतिबंधों को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके अलावा, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जैसे भू-राजनीतिक विवाद भी विकास की संभावनाओं के लिए नकारात्मक जोखिम पैदा कर सकते हैं।
हालांकि, मूडीज ने 2026 के लिए भारत के विकास अनुमानों को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है, जो 2024 के अनुमान 6.7 प्रतिशत से कम है। मूडीज का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक बेंचमार्क नीति दरों में कटौती करके विकास को समर्थन देने की कोशिश करेगा।
मूडीज ने यह भी कहा कि वैश्विक व्यापार और निवेश पर नीति अनिश्चितता और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव का प्रभाव पड़ सकता है, जो जी-20 देशों पर भी असर डालेगा। अमेरिकी जीडीपी वृद्धि के अनुमान को घटाकर 2025 के लिए 1 प्रतिशत और 2026 के लिए 1.5 प्रतिशत किया गया है, जो 2024 के अनुमान 2.8 प्रतिशत से काफी कम है। वहीं, चीन के लिए 2025 में 3.8 प्रतिशत और 2026 में 3.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जो 2024 के 5 प्रतिशत से कम है।
मूडीज ने यह भी कहा कि अमेरिकी व्यापार रणनीति अभी भी विकसित हो रही है, और अमेरिकी आयातों पर लगाए गए उच्च टैरिफ दरों के बावजूद, अधिकांश व्यापारिक साझेदारों ने अब तक जवाबी कार्रवाई नहीं की है। मूडीज का मानना है कि अमेरिका के लिए प्रभावी टैरिफ दरें अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं और आने वाले महीनों में इनमें कमी आने की संभावना है।

More Stories
India-NZ Free Trade : ऐतिहासिक समझौता’ भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर, 20 अरब डॉलर के निवेश और 5000 वर्किंग वीजा का मार्ग प्रशस्त
Gold Price Today 2026 : सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट , रिकॉर्ड हाई से फिसला सोना, प्रति 10 ग्राम 41,000 रुपये तक की बड़ी गिरावट से निवेशक हैरान
RAIPUR Commissionerate Bulletin 9 April 2026 तेलीबांधा थाने में हत्या के प्रयास सहित सर्वाधिक 3 प्रकार के अपराध दर्ज