जगदलपुर। देश से सशस्त्र नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सरकार ने जो लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक तय किया है, उसकी समय-सीमा अब करीब पाँच महीने ही शेष है। इस बीच नक्सली संगठन नई रणनीति अपनाने में जुटे हैं। हाल ही में जारी माओवादी पत्रों और प्रेस नोट्स से स्पष्ट हुआ है कि बढ़ते दबाव के बीच अब वे बचाव की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों का अब फोकस टॉप कैडर के माओवादियों पर है। दंडकारण्य जोन, तेलंगाना और उड़ीसा के इलाकों में बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
Pakhanjoor Nagar Panchayat Dispute : नगर पंचायत अध्यक्ष ने छुट्टी पर पत्नी को सौंपी कुर्सी, मचा बवाल
माओवादी संगठनों में मतभेद और कमजोरी
हाल में उड़ीसा स्टेट कमेटी ने एक प्रेस नोट जारी कर देवजी के पोलित ब्यूरो महासचिव बनने के दावे को खारिज किया है। वहीं, तेलंगाना स्टेट कमेटी ने अपनी शांति पहल (युद्धविराम) को छह महीने और बढ़ाने की घोषणा की है। यह संकेत है कि संगठन के भीतर रणनीतिक मतभेद बढ़ रहे हैं।
दूसरी ओर, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) को तब बड़ा झटका लगा जब भूपति और रूपेश जैसे शीर्ष माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये दोनों नेता छत्तीसगढ़, खासकर बस्तर क्षेत्र में बेहद प्रभावशाली माने जाते थे। इनके सरेंडर के बाद संगठन की जमीनी पकड़ कमजोर पड़ गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर’ नदी-नाले उफान पर, CM Sai’ ने सभी कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट
CG NEWS : सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन’ 7 वर्तमान और पूर्व तहसीलदारों को पुलिस का नोटिस, बयान दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा
CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, DPI ने जारी किया संक्षिप्त विज्ञापन, जानिए किस विषय में होगी नियुक्ति