Trump’ वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़े सैन्य अभियान की चेतावनी दी है। ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका गुरुवार रात ईरान पर “बहुत बड़ा हमला” करेगा। साथ ही उन्होंने ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप (Kharg Island) और अन्य महत्वपूर्ण तेल एवं गैस ढांचों पर नियंत्रण स्थापित करने की बात भी कही है।
ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की अधिकांश सैन्य क्षमताएं, वायु रक्षा प्रणाली और अन्य रक्षा संसाधन काफी हद तक कमजोर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए आगे भी कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।
CG NEWS : हाथी का तांडव’ पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में पसरा सन्नाटा
खार्ग द्वीप पर नजर
खार्ग द्वीप ईरान का सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र माना जाता है, जहां से देश के अधिकांश कच्चे तेल का निर्यात होता है। ट्रम्प ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका भविष्य में इस क्षेत्र और अन्य तेल अवसंरचनाओं पर नियंत्रण स्थापित करने की रणनीति पर काम कर सकता है। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताएं बढ़ गई हैं और वैश्विक तेल बाजार में भी हलचल देखी जा रही है।
अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत
इस बीच खाड़ी क्षेत्र में एक तेल टैंकर पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। घटना के बाद भारत सरकार ने गहरी नाराजगी जताई है और क्षेत्र में भारतीय नागरिकों तथा जहाजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस मामले में औपचारिक विरोध दर्ज कराते हुए ऐसी घटनाओं को तत्काल रोकने की मांग की है।
भारत ने जताई चिंता
विदेश मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नागरिकों और समुद्री जहाजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक समाधान तलाशने की अपील की है।
बढ़ सकता है क्षेत्रीय तनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव और बढ़ता है तो इसका असर पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने की आशंका जताई जा रही है।

More Stories
Trump Iran Attack Halted: जनरल डैन केन की चेतावनी के बाद बदली अमेरिकी रणनीति
डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी’ चीन-रूस को ईरान से दूर रहने की चेतावनी, NATO-EU पर भी बरसे
अमेरिका-ईरान युद्ध : होर्मुज विवाद के बीच अमेरिका का बड़ा सैन्य एक्शन, पहली बार B-1 बॉम्बर तैनात