रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में पति, पत्नी और दो बच्चों के शव घर के अंदर दफन मिले। घर से उठ रही तेज बदबू के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।
मृतकों की पहचान बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों की हत्या कुल्हाड़ी और रॉड से हमला कर की गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और क्यों की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम व डॉग-स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। घर के कमरे को खोलने पर अंदर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए और जमीन में गड्ढे जैसे निशान मिले। कब्र खोदने पर अंदर से चारों शव बरामद हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से घर बंद था और बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। वर्तमान में पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह नृशंस हत्याकांड इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर रहा है।

More Stories
Big Decision of Railways : यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें’ हथबंद-भाटापारा के बीच काम के चलते 6 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
CRPF कैंप हमला: NIA की सप्लिमेंट्री चार्जशीट, 6 माओवादी नामजद, 300 नक्सलियों की साजिश का खुलासा
CG NEWS : कुएं में गिरे भालू का ‘देसी जुगाड़’ से रेस्क्यू, सीढ़ी के सहारे बाहर निकलकर सीधे जंगल की ओर भागा