दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। मालेवाही थाना क्षेत्र में आज सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर आईईडी (IED) की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए।
अमलीडीह रायपुर में आकाशीय बिजली का कहर: स्कूल परिसर में फुटबॉल खेलते 10वीं के छात्र की मौत
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह सातधार पुल से आगे उस वक्त हुई, जब सुरक्षाबल के जवान इलाके में गश्त कर रहे थे। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए सड़क किनारे यह विस्फोटक लगा रखा था।
विस्फोट के बाद, घायल जवानों को तत्काल मौके से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जल्द ही रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

More Stories
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश
CGPSC घोटाला मामला’ ED रिमांड में लिए गए ADM को लेकर CM साय का बड़ा बयान
CG NEWS : मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’ बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच