नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आम जनता और कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा की। नई दरें सोमवार, 22 सितंबर से लागू हो गई हैं। इस कदम से उपभोक्ताओं की जेब और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन सत्र में संबोधन देते हुए कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आगे भी टैक्स दरों में कटौती पर विचार कर रही है। उन्होंने जीएसटी की दरों में और कमी के संकेत भी दिए, जिससे कारोबारियों और आम लोगों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल कारोबार को बढ़ावा देना है, बल्कि उपभोक्ताओं की सुविधा और खरीद क्षमता को भी मजबूत करना है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और व्यापारिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा।

More Stories
Rajnath Singh Kargil Vijay Diwas Speech : द्रास से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर निशाना, बोले- भारत तकनीक से आगे बढ़ रहा, पड़ोसी आतंकवाद में उलझा
Greater Noida STP tank accident : जहरीली गैस से सफाईकर्मी और गार्ड की मौत
27th Anniversary of the Kargil War : कारगिल विजय के 27 साल – जल, थल और नभ में पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हुआ भारत