CG NEWS : बिलासपुर। तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल का बड़ा कारनामा सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले महिला से 30 हजार रुपए वसूले, और फिर आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की अतिरिक्त रकम ली।
मामला तब उजागर हुआ जब तखतपुर क्षेत्र की एक महिला छेड़छाड़ और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। महिला की शिकायत के अनुसार, टीआई रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करता रहा और फिर 30 हजार रुपए की मांग की। पीड़िता ने प्रारंभ में 10 हजार रुपए दिए और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बाकी रकम देने का वादा किया।
भारत ने हासिल की बड़ी कामयाबी : ट्रेन से दागी गई अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण
इसके बाद टीआई ने एक आरोपी को पकड़कर लूट की धारा न लगाने के बदले 20 हजार रुपए की मांग की और आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीआई अनिल अग्रवाल को लाइन अटैच कर दिया। पीड़ित महिला और उसके पति को वसूली गई रकम वापस दिलाई गई।
कोरबा कलेक्टर के खिलाफ ननकीराम कंवर की शिकायत, सीएम ने जांच का आश्वासन दिया
तखतपुर थाना प्रभारी के स्थान पर विवेक पांडेय को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी पुलिस अधिकारी के शिकायतकर्ता या पीड़ित से वसूली करने की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

