बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। जवान का शव घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, जवान जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था और इन दिनों छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में घर से बाहर निकला और अपने साथ रस्सी भी ले गया।
कुछ देर बाद परिजनों ने देखा कि जवान घर के बाहर स्थित आम के पेड़ पर फंदे से झूल रहा है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं था जब जवान ने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की हो। करीब छह महीने पहले भी उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर पी लिया था। उस समय समय रहते उपचार मिलने से उसकी जान बच गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। जवान की मौत से इलाके में शोक की लहर है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

More Stories
CG NEWS : मोहर्रम जुलूस में डीजे और आतिशबाजी पर वक्फ बोर्ड का प्रतिबंध नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
CG NEWS : पंचायत की आमसभा में बवाल’ उपसरपंच के साथ हुई मारपीट, सरपंच पुत्र समेत कई लोगों पर आरोप
CG Weather Update : मानसून हुआ सक्रिय, रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार