दुर्ग. भिलाई के मरौदा डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया. पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त पिकनिक मनाने मरौदा डैम गए थे, जहां खाना खाने के बाद 4 में से दो युवक डैम में नहाने उतरे. गहराई में जाने की वजह से साहिल और जुनैद दोनों डैम में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतक दोनों युवक भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हथखोज के रहने वाले थे.

More Stories
CG NEWS : मंत्री रामविचार नेताम के एस्कॉर्ट वाहन ने स्कूटी को रौंदा, युवक की हालत नाजुक; अंबिकापुर रेफर
Holi 2026 Safety Guidelines : बिजली तारों के नीचे होलिका दहन पड़ेगा भारी, प्रशासन ने जारी किया ‘रेड अलर्ट
Hit and Run Case : ट्रैक्टर ने बाइक को उड़ाया; एक की मौत, 4 जिंदगी और मौत के बीच