रायपुर : एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। जो हितग्राही एक साथ तीन माह का राशन नहीं ले पाए थे उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। ऐसे लोगों के लिए पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है, ताकि उनकी इंट्री हो सके। सरकारी छुट्टी खत्म होने के बाद इसका आदेश जारी किया जा सकता है।
पोर्टल लॉक होने की वजह से ऐसे लोगों को राशन नहीं मिल पाया था। रायपुर समेत कई जिलों में इस तरह के राशन कार्ड वाले थे इसलिए सरकार ने एपीएल कार्ड वालों को यह सुविधा दे रही है। अफसर भी इसका विभागीय आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
इधर राशन दुकानदारों ने बताया कि नई मशीन लगने के बाद भी सर्वर स्लो काम कर रहा है। ज्यादातर पीडीएस की दुकानों में नई मशीनें इंस्टाल हो गई है। इसके बाद भी सर्वर की समस्या बनी हुई है। सर्वर के चलते अंगूठा स्कैन करने में कई तरह की परेशानी हो रही है।

More Stories
Opium Cultivation News : सरहद पर मौत की खेती के जंगलों में अफीम का साम्राज्य, तस्करों का नया ‘सेफ हेवन’ बना छत्तीसगढ़
Opium Scandal : कृषि विस्तार अधिकारी सस्पेंड’ कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और सर्वेयर को भी नोटिस
Chhattisgarh Kathavachak Viral Video : छत्तीसगढ़ में बवाल ‘मंत्री जी ने कथा करवाई, पर पैसे नहीं दिए’, रामानुरागी महाराज ने खोला मोर्चा