Chhattisgarh State Open School exam in jail कांकेर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है। कांकेर जिला जेल पिछले तीन वर्षों से बंदियों के लिए बोर्ड परीक्षा केंद्र के रूप में काम कर रहा है। यहां बंद कैदी न केवल परीक्षा दे रहे हैं, बल्कि पढ़ाई के जरिए अपने जीवन में बदलाव लाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
इस बार Chhattisgarh State Open School की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 25 बंदी शामिल होंगे। इनमें 3 महिला और 1 पुरुष नक्सल बंदी भी शामिल हैं, जो जेल में रहते हुए शिक्षा का लाभ उठाकर परीक्षा देंगे।
बताया जा रहा है कि 16 मार्च से शुरू होने वाली ओपन बोर्ड परीक्षा के लिए जेल में विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले बंदियों को पढ़ाई के लिए किताबें, कॉपी और अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है, साथ ही समय-समय पर उन्हें पढ़ाई में मदद भी दी जा रही है।
Suicide Case 2026 : वर्दी का डर और मौत का वीडियो फर्जी पुलिस बनकर युवक को धमकाने वाला शातिर गिरफ्तार
जेल अधीक्षक महेश कुमार के अनुसार बंदियों की नियमित काउंसलिंग की जाती है। इस दौरान कई बंदियों ने पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उन्हें शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उनका कहना है कि शिक्षा ही जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे बड़ा माध्यम है।
वहीं कांकेर जिला ओपन केंद्र प्रभारी वाजिद खान ने बताया कि वर्ष 2023 से जेल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले बंदियों को अन्य केंद्रों पर परीक्षा दिलाने ले जाना पड़ता था, जिससे वे असहज महसूस करते थे। जेल में ही परीक्षा केंद्र बनने के बाद अब अधिक बंदी पढ़ाई के लिए आगे आ रहे हैं।

More Stories
CG News : जज्बे को सलाम’ तेज बहाव में बह रहे दो बच्चों की महिलाओं ने बचाई जान, धमतरी का रेस्क्यू वीडियो वायरल
CG News : दो हिस्सों में टूटा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, टला बड़ा हादसा
CG Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात