बालोद: भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2 लाख 54 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है. महिला तीज पर्व मनाने गई थी. इस दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
पूरा मामला देवरी थाना क्षेत्र के नाहंदा गांव का है. पीड़ित महिला की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, महिला अमृत वैष्णव ने भीख मांगकर 4 हजार जुटाए थे. साथ ही अपने मकान का एक हिस्सा बेचकर 2 लाख 50 हजार रुपए घर पर रखा था.

More Stories
CG Crime : अंधविश्वास की हद’ महिला पर जादू-टोना का आरोप, पूरे परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, 23 लोगों पर FIR दर्ज
IFS अधिकारियों का बड़ा तबादला’ 7 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, संजीता गुप्ता बनीं राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक
CG Cyber Alert : सावधान’ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे