Categories

January 13, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS

CG NEWS

CG NEWS : रायगढ़–बिलासपुर मेमू ट्रेन कल रद्द, बिलासपुर रेल मंडल में ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित

CG NEWS :  बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के चलते रायगढ़–बिलासपुर मेमू ट्रेन को कल रद्द कर दिया गया है। रेल प्रशासन द्वारा खरसिया से राबर्टसन स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक भेलवाडीह पर गर्डर लांचिंग का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही चक्रधरनगर एवं कोतरलिया सेक्शन के बीच स्थित रेलवे ब्रिज पर गर्डर डी-लांचिंग का कार्य भी प्रस्तावित है।

CG NEWS
CG NEWS

इन कार्यों को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए रेल मंडल द्वारा ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण इस रूट पर रेल परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

CG NEWS
CG NEWS

रेल अधिकारियों के अनुसार यह कार्य भविष्य में रेल संरचना को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ अन्य ट्रेनों के समय में भी आंशिक बदलाव संभव है।

CG NEWS
CG NEWS

यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है।

About The Author