Israel Iran attack नई दिल्ली। इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए। इरना न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिणी ईरान में एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।
हमले के बाद ईरान ने भी जबरदस्त पलटवार करते हुए इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं। इसके अलावा ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी बेस पर भी हमले किए गए। वहीं संयुक्त अरब अमीरात के सबसे अधिक आबादी वाले शहर दुबई को भी निशाना बनाया गया।
सूत्रों के मुताबिक इजराइल ने ईरान के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा संगठन और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के कार्यालय को भी निशाना बनाया। हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।
लगातार हमले और पलटवार के बाद पूरे मध्य पूर्व में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

More Stories
Indonesia Ship Missing : जावा सागर में बड़ा हादसा, 102 यात्रियों को बचाया गया; एक की मौत
Russia Defence Offer to India: S-500 से Su-57 तक, रूस ने भारत को दिए ये बड़े रक्षा प्रस्ताव; सुपर सुखोई भी शामिल
Iran Attack on Bahrain: अमेरिकी बेस पर ईरान का मिसाइल हमला, नुकसान का आकलन कर रही US Navy