महासमुंद. जिले के बागबाहरा थाना में गोली चलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा अपने 32 बोर पिस्टल के शस्त्र लाइसेंस की मियाद समाप्त होने पर थाना में पिस्टल जमा करने आए थे. इस दौरान उनके पिस्टल से जमीन पर गोली चल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कांग्रेस नेता अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
पुलिस ने प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर अंकित बागबाहरा के खिलाफ BNS की धारा 125 एवं 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी आशुतोष सिंह ने बताया कि पिस्टल के लाइसेंस की मियाद खत्म होने पर अंकित बागबाहरा को नाटिस जारी किया गया था। इसके चलते वह अपनी पिस्टल जमा करने आए थे। इस दाैरान फायरिंग हुई है. पुलिस अंकित को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.

More Stories
CG D.Ed Candidates Protest : न्याय की आस में ‘दंडवत’ छात्र 81 दिनों से जारी अनशन ने पकड़ा तूल, पुलिस ने रोका रास्ता
Naxal News : नक्सलियों की बड़ी साजिश का ‘गेम ओवर’ सीआरपीएफ ने पोडियमपारा में पकड़ी 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट की खेप
Chhattisgarh Gas Cylinder Shortage : ‘पैनिक बाइंग’ गैस संकट की अफवाहों को अरुण साव ने किया ‘क्लीन बोल्ड’, जनता से की धैर्य की अपील