CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ के CM Sai’ आज अपने दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटेंगे। उनके आगमन के साथ ही प्रदेश में प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
दिल्ली से दोपहर में होंगे रवाना
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे छत्तीसगढ़ सदन, दिल्ली से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे निर्धारित समय पर फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचेंगे।
शाम 4:15 बजे रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का रायपुर आगमन शाम करीब 4:15 बजे निर्धारित है। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे नवा रायपुर स्थित अपने निवास जाएंगे।
शाम को कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री के लौटते ही शाम में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सरकारी फैसलों पर रहेगी नजर
कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेशहित से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

More Stories
CG NEWS : साउथ बिहार एक्सप्रेस में हंगामा’ AC बंद होने से यात्रियों की हालत खराब, रातभर झेलनी पड़ी उमस
छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर, रायपुर समेत 10 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार
Raipur Police Update: Law and Order Insights – 26 May 2026: बीएनएस एवं आबकारी एक्ट के तहत विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की विस्तृत कानूनी रिपोर्ट