Categories

May 26, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर, रायपुर समेत 10 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के पहले ही दिन भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली और राजनांदगांव सहित 10 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर में इस सीजन में पहली बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राजधानी का तापमान इसी के आसपास रहने की संभावना है।

CG NEWS : मासूम की कब्र से सिर गायब मामला’ 3 महीने बाद भी सुराग नहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमी आने के संकेत मिले हैं, जिससे अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट देखने को मिल सकती है।

कई जिलों में भीषण गर्मी

सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा—

  • सक्ती – 44.9°C
  • बेमेतरा – 44.8°C
  • जांजगीर-चांपा – 44.4°C
  • कबीरधाम – 44.4°C
  • गरियाबंद – 43.6°C
  • महासमुंद – 43.4°C
  • कोरबा – 43.2°C
  • सरगुजा – 42.8°C
  • रायगढ़ – 42.8°C
  • बलरामपुर-रामानुजगंज – 41.7°C
  • जशपुर – 41.5°C
  • सूरजपुर – 40.3°C

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर सहित कई जिलों में अगले 48 घंटों के लिए ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

CG BREAKING : सामूहिक भोज बना मातम’ खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 17 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती, महिला की मौत

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay