Categories

March 21, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Bus accident : महिला की मौत, 5 घायल; चालक फरार

Bus accident जशपुर। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा अन्य कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के चुनाव में चंद्रकांत पाण्डेय बने अध्यक्ष

जानकारी के अनुसार, बस फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के समय यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोग और पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के चुनाव में चंद्रकांत पाण्डेय बने अध्यक्ष

 

About The Author

YouTube Shorts Autoplay