नई दिल्ली/मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के सीक्वल की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। एक हालिया इंटरव्यू में करण ने स्पष्ट किया कि वह इस फिल्म की विरासत और दर्शकों की यादों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहते। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ‘K3G 2’ बनाने का उनका कोई इरादा नहीं है।
टायर फटने के बाद धूं-धूं कर जली निजी बस, विधायक समेत 37 यात्री बाल-बाल बचे
“हर फिल्म में खामियां होती हैं, पर K3G खास है”
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने बहुत ही ईमानदारी से स्वीकार किया कि कोई भी फिल्म परफेक्ट नहीं होती। उन्होंने कहा:
“मैं यह नहीं कहूंगा कि K3G अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म थी, हर फिल्म की अपनी कुछ खामियां होती हैं। लेकिन इस फिल्म में जो चीज कूट-कूट कर भरी है, वो है ‘नॉस्टेल्जिया’ (यादें)। पीढ़ियां इस फिल्म को देखते हुए बड़ी हुई हैं, इसके इमोशन्स के साथ रोई-धोई हैं। मैं उस प्यार और उस अहसास को खराब नहीं करना चाहता।”
सीक्वल को बताया ‘डिजास्टर’ का नुस्खा
करण ने आगे कहा कि जब आप K3G जैसी बड़ी फिल्म का सीक्वल बनाने की सोचते हैं, तो आप खुद को एक बड़ी मुसीबत या ‘डिजास्टर’ के लिए तैयार कर रहे होते हैं। लोगों की उम्मीदें इतनी ज्यादा होती हैं कि उन्हें पूरा करना लगभग असंभव है। इसलिए, ‘रायचंद परिवार’ की कहानी वहीं खत्म करना ही बेहतर है जहाँ वह 2001 में रुकी थी।
‘दोस्ताना 2’ और ‘तख्त’ पर क्या है अपडेट?
करण जौहर ने अपनी अन्य बहुप्रतीक्षित फिल्मों के बारे में भी जानकारी साझा की:
-
दोस्ताना 2: प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की ‘दोस्ताना’ के सीक्वल पर चर्चा तो लंबे समय से है, लेकिन फिलहाल इसे लेकर कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ है। 2021 में कार्तिक आर्यन के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। हालांकि, करण और कार्तिक अब ‘नागजिला’ और ‘तू मेरी मैं तेरा’ जैसे अन्य प्रोजेक्ट्स पर साथ काम कर रहे हैं।

More Stories
तमिलनाडु की CM बनना चाहती थीं Trisha Krishnan’ थलापति विजय की जीत के बीच एक्ट्रेस का पुराना वीडियो हुआ वायरल
Met Gala 2026 में नहीं दिखेगा ‘देसी गर्ल’ का जलवा, Priyanka Chopra’ ने इन 2 खास कारणों से ठुकराया न्यौता
Salman Khan : ‘टोपी खुद पहनो, पहनाओ नहीं’ संडे एन्जॉय कर रहे सलमान खान ने फैन्स को दिया ‘सीक्रेट’ मैसेज, वायरल हुआ नया लुक