सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। फिलहाल फायरिंग रुक-रुककर जारी है और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन भी जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर DRG, STF और कोबरा की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। बताया जा रहा है कि करीब 500 जवानों ने किस्टाराम के जंगलों को चारों ओर से घेर लिया था। जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे, छिपे हुए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

More Stories
CG NEWS : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने स्नेक कैचर को डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
CG Crime News : बैगा की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, अंधविश्वास के शक में वारदात’ 2 नाबालिग समेत 5 पकड़े गए
आधी रात भरभराकर गिरा जर्जर भवन का हिस्सा, कुछ देर पहले बज रहा था तेज DJ