Indian shooter Jaspal Rana Passes Away : नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और प्रसिद्ध शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा हाल ही में जर्मनी के म्युनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय दल के साथ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि भारत लौटने के दौरान फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अनेक पदक जीते। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया था।
खिलाड़ी के रूप में शानदार सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने कोच की भूमिका में भी भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में कई युवा निशानेबाजों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

More Stories
BRICS Summit 2026: पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीयूष गोयल ने BRICS देशों से की बड़ी अपील
Bank Strike 2026 : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, लगातार 3 दिन प्रभावित रहेगा कामकाज
Bhandara Road Accident: रायपुर से नागपुर जा रही बोलेरो हादसे का शिकार, 8 की मौत