वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

BPSC TRE 4 पर बवाल! गांधी मैदान से डाकबंगला तक छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

BPSC TRE 4: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE 4 को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी पीटी और मेंस की व्यवस्था हटाने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और बिहार में शत-प्रतिशत डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया।

गांधी मैदान में टूटी बैरिकेडिंग

सीएम आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने गांधी मैदान के जेपी गोलंबर के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी। यहां छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इसका एक हिस्सा तोड़ दिया और बड़ी संख्या में छात्र आगे बढ़ने लगे।

प्रदर्शनकारी लगातार अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी।

CGBSE का बड़ा फैसला’ 10वीं-12वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा के पास-फेल सभी छात्रों को मिलेगा प्रवेश, 27 अगस्त तक मौका

डाकबंगला चौराहे पर भी पहुंचा प्रदर्शन

गांधी मैदान से आगे बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे पर पहुंच गए। यहां भी पुलिस की ओर से घेराबंदी की गई थी, जिसे छात्रों ने तोड़ दिया। हालांकि, मेट्रो निर्माण से जुड़ी लोहे की शील्ड के कारण प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। जेपी गोलंबर के आसपास भी पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए CRPF तैनात

बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए CRPF को भी पटना में तैनात किया गया है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति शांत करने का प्रयास कर रही है।

यह आंदोलन ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के अमन गुट की ओर से आहूत किया गया है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए हैं और BPSC TRE 4 में अपनी मांगों को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

क्या हैं छात्रों की प्रमुख मांगें?

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांगों में BPSC TRE 4 से पीटी-मेंस की व्यवस्था हटाना, निगेटिव मार्किंग खत्म करना और बिहार के अभ्यर्थियों के लिए 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू करना शामिल है। छात्रों का कहना है कि इन मांगों पर सरकार और आयोग को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

फिलहाल पटना में प्रदर्शन को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay