वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG Crime News : जंगल में फंदे पर लटके मिले कपल के शव, सरगुजा-सूरजपुर सीमा पर एक ही फंदे से लटका मिला जोड़ा

CG Crime News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरगुजा-सूरजपुर सीमा से लगे जंगल में पेड़ पर एक युवक और युवती के शव मिले हैं। दोनों के शव एक ही फंदे से लटके हुए पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

खुखड़ी बीनने गए लोगों ने देखा शव

जानकारी के मुताबिक, जंगल में कुछ लोग खुखड़ी बीनने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

देवपहरी जलप्रपात में 15 घंटे फंसे तीन युवक, सुबह हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

घटना सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए मौके का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

युवक की हुई पहचान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृत युवक की पहचान ग्राम खड़गवां कला निवासी मूलचंद्र के रूप में हुई है। वहीं मृत युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस युवती की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है।

स्थानीय स्तर पर दोनों के एक-दूसरे से परिचित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि उनके रिश्ते और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

एक ही फंदे से मिले दोनों के शव

पुलिस के मुताबिक, दोनों के शव पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के इलाके की भी जांच की जा रही है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay