रायपुर। देश में आतंकी हमले के अलर्ट और छत्तीसगढ़ में चल रहे अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बीच खुफिया एजेंसी आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के प्रमुख तपन डेका सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। उनके दौरे को बेहद संवेदनशील और रणनीतिक माना जा रहा है। तपन डेका रायपुर में राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक करेंगे और सुरक्षा हालातों की समीक्षा करेंगे।
बताया जा रहा है कि डेका का यह दौरा बीजापुर जिले के कुर्रेगुटा पहाड़ी क्षेत्र में जारी नक्सल ऑपरेशन के मद्देनज़र बेहद अहम है। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र और तेलंगाना की पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी शामिल हैं। पिछले 8 दिनों से चल रहे इस संयुक्त अभियान में 10 हजार से अधिक सुरक्षाबल तैनात हैं।

More Stories
RAIPUR 13 March 2026 उरला थाना सुर्खियों में: अपहरण और बाल श्रम के सर्वाधिक 4 मामले दर्ज।
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती