रायपुर. छत्तीसगढ़ में यूपीएससी की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने संघ लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
फर्जी वोटर ID कांड: कराची में जन्मे पाकिस्तानी भाई-बहन गिरफ्तार
बता दें कि राज्य शासन द्वारा नगर निगमों में महापौर सम्मान राशि दी जाती है। यूपीएससी के प्रतिभागियों को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि इसी निधि के अंतर्गत दी जाएगी।
हाल ही में UPSC 2024 के नतीजे जारी हुए हैं, जिसमें बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने 65वां रैंक हासिल किया है। मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है। वहीं बस्तर के जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक, अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक और अंबिकापुर की ही शची जायसवाल ने 654वीं रैंक हासिल की है।

More Stories
माओवादियों के प्रेशर IED में विस्फोट’ बीजापुर में दो नाबालिग घायल, पर्यटक दल का सदस्य भी चपेट में आया
CG NEWS : बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश पड़ी भारी’ पुलिस ने सिखाया सबक
छत्तीसगढ़ VSK App विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- तकनीकी खामियां होंगी तो तुरंत होगा सुधार